फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की जनता ने 56 हजार वोटों से हराकर लोकसभा चुनाव में दिखाया सुरजेवाला को 56 इंच का सीना-लीलाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कैथल हल्के की जनता ने कांग्रेस पार्टी को 56 हजार वोटों के बड़े अंतर से पछाड़कर कांग्रेसी विधायक रणदीप सुरजेवाला को 56 ईंच का सीना दिखाया है। कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से साफ हो रही है। लीला राम ने कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है देश में ऐसा लगता है कि राम राज्य स्थापित हो रहा है। विश्व स्तर पर भारत अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव से भागने का बहाना ढूंढ रहे हैं। जितने भी दिग्गज नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं सभी विधानसभा चुनाव लडऩे में आनाकानी कर रहे हैं। कोई बीमारी का बहाना बना रहा है तो कोई पारिवारिक जिम्मेदारियों का। लीलाराम ने कहा कि कांग्रेस की बीमारी का सही इलाज विधानसभा के चुनाव में कैथल की जनता करेगी। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसमें कोई भी सवार होना नहीं चाहता। लीलाराम ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों से देश पर राज किया मगर कभी भी जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस का ध्यान केवल देश को लूटने में ही लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तभी से शहर के लोग चैन से सोते हैं। अब किसी को कोई डर नहीं है की किसी का मकान या दुकान गिरेगा। लीला राम ने बताया कि कैथल हलके की जनता सुरजेवाला को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से हराने का काम करेगी। रणदीप सिंह सुरजेवाला जनता की नब्ज को समझ गए हैं तभी तो पिछले 2 महीने से कैथल में आने से कतरा रहे हैं। इस मौके पर हरपाल शर्मा, दिलेर राठी, मेघराज गौरसी, राजेंद्र नोच, सुशील क्योडक़, बजिंद्र क्योडक़, सुभाष शर्मा, मोनी पाडला, सत्यवान माजरा व पाला पंच क्योडक़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें