फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के गेट से ट्रांसफार्मर न हटाने पर लोग करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के मुख्य द्वार के पास रखे ट्रांसफार्मर न हटाए जाने पर नगर के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। विभाग को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी ट्रांसफार्मर न हटाने को लेकर शुक्रवार को नगर के लोग उपमंडल कार्यालय में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

राजा राम यादव, राकेश कुमार, गोल्डी, चंदन, अजय शर्मा, सूरज, जिले सिंह और स्वामी रामकृष्ण परमहंस ग्राम सेवा सोसाइटी सदस्यों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर एस्टीमेट तैयार कर स्कूल इंजार्च को भेजा था। नगर के लोगों ने अपने स्तर पर बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर हटाने के लिए 17 हजार 249 रुपये की राशि जमा करवाने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा अगले दिन ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से स्कूल खुलने वाले है ऐसे में ट्रांसफार्मर गेट के पास होने के कारण छात्राओं के साथ कोई हादसा होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा कि जून माह के प्रथम सप्ताह में इस ट्रांसफार्मर को दूर करने का आग्रह इसलिए किया गया था, ताकि स्कूलों में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ही यह कार्य बन जाता। उन्होंने कहा कि सोमवार तक विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।
जल्द हटवा दिया जाएगा ट्रांसफार्मर : एसडीओ
एसडीओ भारतभूषण काला ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा जगमग योजना के तहत गांवों में तारे व पोल बदले जा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते कन्या प्राथमिक पाठशाला के गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया जा सका। शुक्रवार या शनिवार को ट्रांसफार्मर वहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें