फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव धौंस में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में थाना सदर पुलिस ने हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी पहले ही पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। गिरफ्तार किए गये एक आरोपी का न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि 6 अन्य आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर प्रबंधक सबइंस्पेक्टर चंद्रभान ने आरोपी भूला राम, विक्रम, जगतार तथा बलकार सभी निवासी धौंस को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी अजय व राहुल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो 25 जून तक पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। इसी बीच आरोपी राममेहर निवासी धौंस द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया, जहां से उसे नियमानुसार कार्रवाई तहत गिरफ्तार कर आरोपी का 27 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 22 जून की शाम जरनैल सिंह निवासी धौंस की कुछ आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे व गंडासी बरामद कर ली गई तथा 25 जून को आरोपी भूला राम, विक्रम, जगतार, बलकार, अजय व राहुल को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें