कैथल। लाठी व गंडासियों से पीटकर व्यक्ति को घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव पिंजूपरा निवासी चांदी राम ने कलायत थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 24 जून को गांव के ही भाना, बूटा, कुलदीप, विक्रम व बबलू ने उसे गंडासी व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई रमेश मामले की जांच कर रहे हैं।