फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 में ब्लॉक लगाने में मिट्टी के प्रयोग पर पार्षदों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। शहर के वार्ड नंबर 15 में बनने वाली गली में सीमेंट, रेत व बजरी के मिक्सचर की जगह मिट्टी में ही ब्लाक लगाए जा रहे है। ब्लाक लगाने में हो रहे मिट्टी के प्रयोग पर पार्षद प्रदीप वर्मा, अशोक गुर्जर, काला राम, बिल्लू व पम्मी ने विरोध जताया। वार्ड के पार्षद प्रदीप वर्मा ने कहा कि मदर प्राइड स्कूल की तरफ जाने वाली मुख्य सडक़ से लेकर अशोक गुर्जर के घर तक पांच लाख रुपये की लागत से लगभग 150 मीटर लंबी गली ब्लाक लगाकर पक्की की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लाक लगाने से पहले जमीन पर रेत, बजरी व सिमेंट का मिक्चर डाला जाता है लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा नाम मात्र का रोड़ा बिछा उसके ऊपर मिट्टी डाल ब्लाक लगाए जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि इस प्रकार से बनाई गली एक बरसात भी नहीं झेल पाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार नगरपालिका अधिकारियों के साथ मिलकर गली निर्माण में भारी गोलमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पूरे शहर में बनी गलियों की जांच करवा ली जाए तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। वर्मा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा करवाए जा रहे कार्यों में हो रहे घोटालों की उन्होंने कई बार आवाज उठाने की कोशिश लेकिन हर बार उन पर चेयरपर्सन विरोधी गुट का होने के आरोप लगा विकास विरोधी होने का ठप्पा लगा दिया गया। वर्मा ने कहा कि शहर में करवाए गए विकास कार्यों में एक रुपए में से केवल पच्चीस पैसे खर्च किए गए हैं बाकी का पैसा अधिकारियों व ठेकेदारों की जेब में चला गया है। वर्मा ने कहा कि विरोध उन पर जो मर्जी आरोप लगाते रहे इस बार वे चुप नहीं बैठेंगे और इस मामले की जांच करवा असलियत सबके सामने लाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

नहीं मिली शिकायत :
नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर पंद्रह में बन रही गली के संबंध में उन्होंने कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि वार्ड के लोग या पार्षद लिखित शिकायत दे तो तुरंत ठेकेदार के काम की जांच कर सही करवाया जाएगा। चेयरपर्सन का काम टेंडर लगवाना है विकास कार्यों की देख रेख का जिम्मा नपा प्रशासन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें