कैथल। दो अलग-अलग मामलों में 2 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा तथा 40 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई बलराज सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, एचसी बलजीत सिंह, राज सिंह व एचसी राजेश कुमार की टीम द्वारा गश्त के दौरान गांव कुलतान से इसी गांव निवासी सुरेंद्र को उसके मकान से काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम सुल्फा बरामद होने पर थाना सदर में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को मौका पर पहुंचे एएसआई रामनिवास द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 8 जून को न्यायालय में पेश कर दिया गया। वहीं एंटी स्मगलिंग टीम के उपरोक्त कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों द्वारा 8 जून की दोपहर करीब 2-30 बजे अनाज मंडी चीका के शैड के नीचे गांजा बेचने की फिराक में खड़े तस्कर बूटा सिंह निवासी वार्ड नं. 4 चीका को काबू कर लिया गया। मौके पर डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई तहत जब संदिग्ध बुटा सिंह की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे में पॉलीथिन लिफाफा से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे 9 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा।