कैथल। कलायत अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल के दौरे के बाद मिली खामियों पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। विज ने इस मामले की जांच के लिए डायरेक्टर को आदेश जारी किए हैं।
विदित रहे कि हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कलायत अस्पताल का दौरा किया था। जिसमें पूरे अस्पताल की हालत खस्ता मिली थी। इस दौरे में अस्पताल परिसर मेें जगह-जगह खड़ा गंदा पानी, गंदगी सहित वाटर कूलर के निकट पड़ा कबाड़ अव्यवस्था की गवाही दे रहा था। जहां स्वास्थ्य की रक्षा तो दूर उल्टा बीमारियों को निमंत्रण दिया जा रहा था। मित्तल ने बुधवार को यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंपी। जिस पर विज ने तुरंत विभाग के डायरेक्टर को बुलाकर जांच के आदेश दिए और लापरवाही के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रॉकी मित्तल ने कहा कि अब किसी भी विभाग में इस तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।