कलायत। 29 जून को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रेरणा अवॉर्ड 2019 के लिए कलायत की शिक्षाविद सुमन राणा के नाम का चयन हुआ है। वरिष्ठ समाज सेवी राम कुमार पाल द्वारा आयोजित प्रेरणा अवॉर्ड 2019 के लिए पूरे देश से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्रों का चयन किया गया है जिन्हें अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान महाराष्ट्र केबिनेट मिनिस्टर महादेव राव जानकर द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन मेहता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।