फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई कार, टायर फटा, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। दादा खेड़े के सामने गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बुग्गी व खंभे से टकराई। बिजली का खंभा टूटकर दो टुकड़े हो गया। जबकि गाड़ी में बैठे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। उचाना निवासी रिटच गाड़ी के चालक ने बताया कि वह करनाल से आ रहा था कि राजौंद महाराणा प्रताप चौक निकलने के बाद अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया जिससे गाड़ी रोड़ पर खड़ी एक गाड़ी से टकराई व सामने बुग्गी व खंभे में टकराई, जिससे खंभा टूट गया। संयोगवश खंभा गाड़ी पर नही गिरा और गाड़ी में बैठे परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि जैसे ही गाड़ी बुग्गी से टकराई बुग्गी सड़क के साथ खड़ी मोटरसाइकिलों पर जाकर गिरी। इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। खंभे से टकराने के कारण गाड़ी बंद हो गई जिससे उसमें सवार सभी बाल बाल बच गए। उधर खंभा टूटने के कारण बिजली व्यवस्था बंद हो गई जो शाम 6 बजे शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें