फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। गर्मी इस समय चरम पर है और लू का प्रकोप बहुत अधिक है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह स्वयं को और अपने परिजनों को लू से बचाएं। लू से बचाव के लिए सीवन में डॉ. गुलशन नागपाल ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत अधिक है और ऐसे में स्वयं को लू से बचा कर रखना बहुत आवश्यक है। लू से बचाव के लिए आवश्यक है कि घर से बाहर निकलते हुए भरपेट पानी अवश्य पिएं। धूप में निकलते समय अपना सिर ढककर निकलें। सूती व ढीले कपड़े पहनें। नींबू पानी, लस्सी और आम का पन्ना आदि का सेवन करें। धूप में खाली पेट न निकलें। बाहर निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें। बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर एवं एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकलें। धूप में अधिक न निकलें।
विज्ञापन

डॉ. चिराग बंसल ने बताया कि गर्मी के मौसम में जानकारी ही बचाव है। जहां तक हो सके धूप के समय में बाहर न निकलें। जो भी काम हों वह सुबह और शाम के समय ही कर लें। यदि किसी व्यक्ति को सिरदर्द हो, बुखार हो, उल्टी हो या अत्यधिक पसीना आए या बेहोशी जैसा महसूस हो रहा हो या नब्ज असामान्य हो तो इसका अर्थ है कि लू लगी हुई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें और उसके कपड़े ढीले कर देवें। तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें। प्रभावित व्यक्ति को जल्दी ही चिकित्सक के पास लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें