फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के इंतजार में लाइन में लगी गर्भवती हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत अस्पताल में सुबह 11 बजे भारी संख्या में मरीजों में उस समय अफरातफरी मच गई जब तीन घंटे से लाइन में लगी एक गर्भवती महिला बेहोश हो कर गिर पड़ी। महिला चेकअप करवाने के लिए गांव चौशाला से आई थी। लाइनों में लगी महिलाओं ने बेहोश महिला को संभाला तथा अस्पताल के स्टाफ ने बेहोश महिला को वार्ड में ले जाकर इलाज शुरू किया। होश में आने पर महिला ने बताया कि भारी भीड़ ऊपर से गर्मी का मौसम ऐसे में उसे चक्कर आना शुरू हो गए व उसे नही पता की वह कब गिर पड़ी। मोनू राणा,पंकज राणा, सचिन, गौरव, दिनेश, गोलू का कहना है कि सरकार कलायत में करीब 7 करोड़ रुपये लागत से एक सौ बैड़ का अस्पताल बना रही है। उनका कहना है कि इस भवन का तो मरीजों को तभी फायदा मिलेगा जब चिकित्सक होंगे। सरकार प्राथमिकता के आधार पर कलायत उपमंडल के रिक्त पड़े चिकित्सकों के दस पदों पर डाक्टरों की नियुक्ति करे ताकी मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके। मोनू राणा ने कहा कि आयुष्मान योजना का सरकार द्वारा ढिढ़ोरा तो पीटा जा रहा है पर उस योजना को मूर्तरूप देने के लिए चिकित्सक भी जो चाहिए।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से परेशानी
कलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की भारी कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक अस्पताल में कोई भी चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव धनौरी से आए मरीज हुशियार सिंह, व दुब्बल के संदीप ने कहा कि वे कुत्ते के काटे का इलाज करवाने के लिए आए हैं पर उन्हें इलाज नही मिला। परमानंद, मांगे राम आदी मरीजों का कहना है कि कलायत के अस्पताल में मरीजों का सबसे बुरा हाल है।
पौने दो लाख जनता के लिए केवल एक ही चिकित्सक
उपमंडल की1 लाख 85 हजार जनता के स्वास्थ्य का दारोमदार केवल एक ही चिकित्सक के हाथों में है। उस चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति भी गांव बालू के पीएचसी में की हुई है। कलायत अस्पताल में बीमारों के स्वास्थ्य की जांच के लिए केवल एक ही महिला चिकित्सक है जिसमें जिम्मे महिला पुुरुष सभी तरह के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करना है। कलायत उपमंडल में के सीएचसी कलायत, पीएचसी बालू, बात्ता व देबण में 12 डाक्टरों के पद स्वीकृत हैं जिनमें से दस पद रिक्त ही पड़े हैं।
विज्ञापन

सीएमओ सुरेंद्र नैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डाक्टरों की वाकई भारी कमी है कलायत में। जो भी चिकित्सक हैं उनको समय पर अपनी सीट पर मौजूद रहने के लिए कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें