फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे को मिली हार से इनकी कंपनी बंद हो गई-रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की हार पर कटाक्ष किया और कहा कि दोनों की हार से इनकी कंपनी बंद हो जाएगी। उनकी हार से यह बात सही साबित हुई कि कांग्रेस नेताओं का कांडा निकल गया है। हरियाणा में अब यह कंपनी नहीं चलेगी। भाजपा ने लोकसभा आम चुनाव में बड़े स्तर पर जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ नेता प्रधानमंत्री बनने की सोच रहे थे, लेकिन अब उनके सपनों पर पूरी तरह से पानी पानी फिर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पहले से भी कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। देश की 130 करोड़ जनता ने कुछ सोचकर ही भाजपा को जिताया है। इससे पूर्व उपस्थिति को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि अबकी बार वे समाज से सारे कांटे निकाल देंगे।
विज्ञापन

सूरत में हुए हादसे पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सभी विभागों को आदेश दे दिए हैं कि वे कोचिंग सेंटर में जाकर निरीक्षण करें। अगर किसी में खामियां मिले या बिना अनुमति के चल रहे हैं तो उन्हें बंद किया जाए। इससे किसी की जान को खतरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास 18 हजार सरकारी स्कूलों की लिस्ट तैयार है, उनकी मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। शिक्षकों के तबादले के बारे में उन्होंने कहा कि तबादला पहले भी ऑनलाइन हुआ था। अब भी जो इच्छुक शिक्षक होगा वह ऑनलाइन अप्लाई करके तबादला करवा सकता है। वहीं कैथल में दिवंगत पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने दोनों पत्रकारों के नाम अपनी डायरी में नोट कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें