कैथल। गांव भानपुरा में सरपंच राममेहर यादव ने भाजपा की जीत पर ग्रामीणों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खुशहाली व अमन का माहौल है। राव सुरेंद्र सिंह कैथल के विकास के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। लोगों ने सच्चाई व ईमानदारी का साथ दिया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर किशन लाल, होशियार सिंह, पं. सुरजा, बलविंद्र, करनैल उपस्थित थे। कांगथली मंडल में भाजपा की जीत पर लड्डू बांटे गए। मंडलाध्यक्ष रवि राणा ककहेड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करने वाली है। इस मौके पर नरेश मुंजाल, मोहन राणा, देवेंद्र हंस, नवाब गुर्जर, जोनी राणा, गुरप्रीत यादव, महावीर ककहेड़ी मौजूद थे।
अमरगढ़ गामड़ी में जग्गा सैनी, विजय सैनी, महावीर सैनी, रामफल सैनी, मुकेश सैनी व अन्य ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।