कैथल। 134ए के तहत दाखिले के लिए 23 मई अंतिम तिथि है। जिस कारण परिजन स्कूलों में पहुंच कर दाखिले करवा रहे हैं। मंगलवार तक दो दिनों में जिला के 300 स्कूलों में स्कूल अलॉट होने वाले कुल 3197 बच्चों में से 1432 विद्यार्थियों का दाखिला हो गया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि अब सभी निजी स्कूल संचालक 134 ए के तहत बच्चों को दाखिल दे रहे है। दो दिनों में अब तक 1432 बच्चों का दाखिला हो चुका है।
इस ब्लॉक में इतने हुए दाखिले:-
ब्लाक बच्चों की संख्या दाखिले हुए
कैथल 1224 650
कलायत 379 118
राजौंद 348 120
पूंडरी 647 310
सीवन 238 090
गुहला 336 152
कुल 3197 1432