एसवीएम पब्लिक स्कूल में जूनियरों ने सीनियरों को दी भावपूर्ण विदाई
फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव खेड़ी लांबा के एसवीएम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह में जूनियरों ने अपनी सीनियरों को भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में छात्र छात्राओं ने खूब धमाल मचाया व अपने सीनियरों व प्राध्यापकों को खूब नचाया। संस्थान के निदेशक दलबीर कौशिक ने कहा कि जिस देश में नारी शिक्षा का बढ़ावा देने के साथ नारी की पूजा की जाती हो वही देश उन्नति की हर बुलंदियों को हासिल करता है। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने पूरे दिन धमाल मचाया व इस दिन को यादगार दिन के रूप में अपने अंत:करण में संजो कर रख लिया। इस मौके पर दिनेश कुमार, केवल कृष्ण, जोगेंद्र चौहान, शीला देवी, सुनहरी देवी, सीमा सहारण, मंजू, रीतू सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।