आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सौंपा ज्ञापन
पूंडरी। आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति संबंधित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ब्लॉक पूंडरी के बैनर तले आंगनबाड़ी केंद्रो पर खाना पकाने वाली महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर किसान भवन पूंडरी में मूर्ति देवी की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने में मंच संचालन संतरो देवी ने किया। धरने से पूर्व महिलाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के निवास पर उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी संध्या कौशिक को ज्ञापन सौंपा। संध्या कौशिक ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को विधायक के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। इस मौके पर सुनीता शर्मा, संतरो, ममता बाला सहित अन्य मौजूद रही।