फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ की एक बैठक, सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की एक बैठक शुक्रवार को पिहोवा चौक पर स्थित विद्युत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता गांधी लहगा ने की। मंच संचालन जिला सचिव बलवान कूंडु ने किया। बैठक में आठ व नौ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के राज्य महासचिव विरेन्द्र धनखड़ व राज्य के मुख्य संगठनकर्ता कुलभूषण शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि अपनी विभिन्न मांगों के लिए संगठन ने हड़ताल का नोटिस भेजा है। सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है और सरकार सभी विभागों का निजीकरण करने पर तुली हैं। जनता के हित वाला रोडवेज विभाग के साथ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व बिजली जैसे विभाग व अन्य विभागों करने पर अडिग है तो ऐसे में प्रदेश का कर्मचारी निजीकरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। इस मौके पर जिला प्रधान गांधी लहगा व महाबीर संधू ने कहा कि जनता के साथ-2 प्रदेश का कर्मचारी निजीकरण का सहन नहीं करेगा और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देगा। जिसके लिए सभी कर्मचारी एकजुट है। इस अवसर पर सीता राम, इकबाल चंदाना, सर्कल सचिव विकम राणा, शमशेर सिंह सिसमौर, विजेंद्र, रामनिवास, कृष्ण किच्छाना, कुलदीप, बलवान सौलंकी, सतबीर, रोकेश कोटडा, अश्वनी, दिलबाग नफे सिंह, अंकुर श्रीनिवास, राजेश सैनी, सतबीर रोहताश, बलराज धीमान, प्रवीण, रामफल शिमला, सुशील, जगदीश फोरमैन, सतीश, रमेश कुमार, हरिकिशन, जय भगवान शास्त्री व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें