जाखौली अड्डा के राजकीय कन्या स्कूल में होगा कल्चरल फेस्ट
तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में 2800 विद्यार्थी लेंगे भाग
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट किया जाएगा। जिसमें करीब 2800 स्कूली विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने स्कूल संचालकों की बैठक ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोंगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
यह होंगे कार्यक्रम :
हुड्डा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं में सोलो सोंग, स्क्टि, सांझी, ग्रुप डांस और क्विज प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इसके लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का प्रबंध कर लिए गए है। इस अवसर पर जिला उप शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच व दलीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा, प्रेम सिंह पूनिया, परनीता व नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, ईश्वर ढांडा, रामश्ेवर धारीवाल सहित अन्य मौजूद रहे।