फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं गांधी नगर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं गांधी नगर के लोग
विज्ञापन

वीरवार को कैथल पहुंच रहे मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं कालोनी के लोग
छह माह से तरस रहे हैं जनस्वास्थ्य विभाग की नजरे इनायत को
अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं, एक ट्यूबवैल से कनेशकन होना है कालोनी का, डीसी को भी दे चुके हैं शिकायत
फोटो संख्या-52 व 53
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड पर स्थित गांधी नगर में लोग सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सुबह सवेरे लोगों को दिनचर्या शुरू होते ही पानी के लिए इधर-उधर दौडना पड़ता है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ से लेकर डीसी तक कालोनी के लोग अपनी शिकायत दे चुके हैं। लेकिन विभाग की नजरे इनायत नहीं हो रही। विभाग को महज करना इतना है कि यहां स्थित एक ट्यूबवैल से कालोनी का कनेकशन हो जाए।
विज्ञापन

कालोनी निवासी सुनहरा, मोहन लाल सैनी, सिंघा सैनी, बनवारी लाल, रुपचंद, टोनी, कांशी राम, मिट्ठू, दीपू, टीटी, कम्मू, गोपाल व कुलदीप सहित अन्य ने कहा कि कालोनी में गर्मी में अक्सर पानी की समस्या रहती है। उस समय भी उन्होंने अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद डीसी को यहां स्थित सबमर्सीबल पंप लगवाए जाने के लिए मांग पत्र दिया। 30 मई 2018 को दिए गए इस मांग पत्र को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दिया गया था। उनकी कालोनी के निकट ही विभाग का ट्यूबवैल है। यदि उसमें कनेकशन हो जाए तो कालोनी की पानी की समस्या मिट सकती है। लेकिन विभाग का कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कालोनी के लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो वे सीएम विंडो पर शिकायत देंगे। साथ ही 29 नवंबर कैथल पहुंचे रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने भी अपनी समस्या रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें