फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम स्पेशल ट्रेन चली, परीक्षार्थियों को मिली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जाम स्पेशल ट्रेन चली, परीक्षार्थियों को मिली सुविधा
विज्ञापन

कैथल के इतिहास में पहली बार चली एग्जाम ऐसी ट्रेन
रेलवे ने चंडीगढ़ से रोहतक वाया कैथल, जींद की चलाई स्पेशल ट्रेन, शाम 6.15 पर पहुंची
स्पेशल ट्रेन ने रेलवे ने कमाए एक लाख रुपये से अधिक
फोटो नंबर-25 व 26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की परीक्षा के तहत परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने रोहतक तक स्पेशल ट्रेन चलाई। जो दोपहर 3.00 बजे चंडीगढ़ से चली। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रोहतक के लिए चलाई गई जो वाया कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना व जींद होते हुए रात के समय रोहतक पहुंची। ऐसा कैथल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि रेलवे की कैथल में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस स्पेशल ट्रेन के कारण कैथल में परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी मदद मिली। उन्हें बसों में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ा और ट्रेन में आराम से सीट भी मिली। कैथल में परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी अमन, कुलदीप, रेनू, अर्शरफ व कोमल ने बताया कि यह रेलवे का एक अच्छा और सराहनीय कदम है। क्योंकि इस बार सरकार ने परीक्षा के केंद्रो ग़ृह जिलो से काफी दूरी पर स्थित जिलो को बनाया है। जिससे परीक्षार्थियों को यात्रा के साथ रहने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन से प्रदेश के आधे से अधिक जिलों के परीक्षार्थियों को काफी सहायता मिली है।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से कमाए एक लाख से अधिक रुपये:-चंडीगढ़ से रोहतक तक चलाई गई ट्रेन से रेलवे को भी काफी मुनाफा हुआ है। जिससे रेलवे ने एक दिन में एक लाख रुपये की आमदन को रेल मंत्रालय की झोली में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा ट्रेन का शेडयूल:-स्टेशन मास्टर रणधीर सिंह ने बताया कि एग्जाम स्पेशल ट्रेन का शेडयूल एक पेंसेजर ट्रेन की तरह रहा। यह रविवार दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ से चली जो अंबाला होते हुए शाम 4.50 पर कुरुक्षेत्र पहुंची। इसके बाद यह पांच बजे कुरुक्षेत्र से चली जो कैथल में 6.15 पर पहुंची। कैथल से जाने के बाद यह 7.45 पर जींद पहुंची। जींद से रोहतक में यह रात के 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें