फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो पारिवारिक संगठन है सामाजिक पार्टी नहीं-गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो पारिवारिक संगठन है सामाजिक पार्टी नहीं-गोयल
विज्ञापन

फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अंबाला के भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि इनेलो पार्टी शुरू से ही सामाजिक पार्टी तो रही नहीं, ये एक पारिवारिक संगठन है। वे पूंडरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये हुए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इनेलो में मुख्यमंत्री कौन बने इसके लिए विवाद है, मूंगेरी लाल के सपने देखते रहते है और इन्हें जनता और समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। अपने आप में जो नेतृत्व में उलझे हुए है वे प्रदेश को क्या नेतृत्व देंगे। इनेलो-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि ये स्वार्थपूर्ण गठबंधन है, जो अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है। इनेलो ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये गठबंधन किया था, मायावती जल्दी ही इसकी सत्यता को समझते हुए इसे तोड़ लेगी। प्रदेश का विकास करने में भाजपा लगी हुई है। आज युवाओं को नौकरियों के लिए राजनीतिक पहुंच या पैसे का बल नहीं दिखाना होता, बल्कि अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है। पहले की सरकारों में जो भाई भतिजावाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की दुकानें खुली हुई थी, वे सभी पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। गांव में भी आज शहरों की तरफ लाइट हर समय मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें