भाजपा ने फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा : चौटाला
फोटो नंबर-15
सीवन। ब्लाक के गांव खरकां में इनेलो कार्यकर्ताओं की ओर से एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
चौटाला ने कहा कि आज भाजपा से पूरा देश नाराज है। प्रदेश में भी सभी लोग भाजपा से मुंह फेर चुके हैं। भाजपा का पक्का वोटर व्यापारी था जोकि जीएसटी और नोटबंदी के बाद से भाजपा का विरोधी बन गया है। हर प्रकार के व्यापार चौपट हो चुके हैं। किसानों को भी भाजपा ने कुछ नहीं दिया है। भाजपा ने फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा है। इनेलो के समय में किसानों किसानों की फसल खराब होने पर उसे तुरंत मुआवजा दिया जाता था कोई बीमा के नाम पर किसानों को लूटा नहीं जाता था। देश में बेरोजगारी बढ़ी है और इसके साथ साथ नशा और लूटपाट भी बढ़े हैं। इनेलो की सरकार आने पर पेंशन दोगुनी होगी। कन्यादान की राशि पांच लाख रुपये की जाएगी। इससे पूर्व संजीव शर्मा ने दिग्विजय चौटाला को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। मंच संचालन असीम शर्मा ने किया। इस अवसर पर बूटा सिंह, भुपेद्र सिंह जैलदार, प्रो रणधीर सिंह, डा मेजर सिंह खरकां, पवन शर्मा, बिट्टू शर्मा, कुलदीप शर्मा, लैम्बर सिंह दुसांज आदि मौजूद रहे।