फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दिया डपिंग यार्ड को जल्द बदलने का आश्वासन, नहीं माने किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डंपिंग स्टेशन पर फसल जल जान के बाद भाकियू के बैनर तले पिछले चार दिन से किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने पर शुक्रवार को किसानों को मनाने के लिए एसडीएम कमलप्रीत कौर धरनास्थल पर पहुंची। एसडीएम नेे किसानों को जल्द ही दूसरे स्थान पर डंपिंग स्टेशन को शिफ्ट करने के आश्वासन पर किसानों को धरना समाप्त करने के लिए कहा। लेकिन किसान इस पर राजी नहीं हुए। जिससे प्रशासन के लिए सिरदर्द बना किसानों का धरना अभी भी जारी है। किसानों को मनाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम कलमप्रीत कौर, तहसीलदार रविंद्र मलिक और ईओ विक्रम सिंह खुराना रोड स्थित कचरा डंपिंग प्लांट पर पहुंचे। विदित रहे कि डपिंग स्टेशन के कारण 100 से अधिक एकड़ किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी। जिसके बाद से किसानों ने डंपिंग यार्ड को हटाने और 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग पर धरना दिया है। किसान सुखपाल, सतपाल, राम सिंह, श्रवण, लालू, बलवंत, बनी सिंह व जयभगवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार को तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरने के साथ अब बड़ा प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
कचरे में लगी आग को फायर बिग्रेड बुझाने पहुंचे:-
कचरे के ढेर में वीरवार को आग लगी जो शुक्रवार को भी जारी थी। जिस पर अधिकारी अपने साथ दो फायर बिग्रेड की गाड़ी भी लाए थे। ढेर अधिक होने के कारण वहां आग जारी रही।
विज्ञापन

पाडला रोड स्थित ड्रेन में डाला जा रहा कचरा:-
पिछले दो दिनों से कचरा पाडला रोड स्थित ड्रेन में डाला जा रहा है। इससे पहले सपेरा बस्ती में कचरा डालने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के विरोध के बाद वहां कचरा डाला नहीं गया। शहर में लोग कचरा डालने नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ड्रेन में ही कचरा डाला गया है। डोर-टू-डोर कचरे का उठान भी बंद पड़ा है। लोग अब सड़कों पर ही कचरा डालने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

कचरा नहीं डालने दे रहे:-
किसान डंपिंग प्लांट में कचरा नहीं डालने दे रहे हैं, जिस कारण उनके लिए समस्या बनी हुई है। प्रशासन भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर का कचरा डालने में बहुत परेशानी हो रही है। लोग भी कहीं कचरा डालने नहीं दे रहे हैं।
- मोहन भारद्वाज, मुख्य सफाई निरीक्षक।


पहले स्थान निर्धारित करें, उसके बाद धरना करेंगे समाप्त
एसडीएम ने दिया डंपिंग यार्ड को जल्द बदलने का आश्वासन, नहीं माने किसान

डंपिंग यार्ड पर कचरा डालने के विरोध में किसानों का विरोध पांचवें दिन भी जारी

फोटो नंबर-27,28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें