ग्राहक से मारपीट कर 25 हजार रुपये व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव पिलनी में शराब के ठेके पर काम करने वाले व्यक्ति ने ग्राहक से मारपीट कर 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। गांव पिलनी निवासी बलवान सिंह ने पूंडरी पुलिस को दी गई शिकायत में बातया कि वह 15 अप्रैल की रात में श्याम लाल ठेके पर बैठकर शराब बेच रहे थे। उसी समय दो नौजवान ठेके पर आए और कहने लगे कि हमें 20 रुपये कम कीमत पर बीयर की बोतल दे दो। क्योंकि हम पुलिस वाले हैं। इस पर मैंने कहा कि हम ठेकेदार के कहे बगैर कोई भी छूट नहंी दे सकते। इतने मे ही वे गुस्से में आ गए और मारपीट करने लगे। उसके बाद उनके दो अन्य साथी भी असलहा सहित गाड़ी से नीचे आए और उन्होंने भी हमारे साथ मारपीट की व आरोपी ठेके के गल्ले में से करीब 2500-3000 रुपये एवं हम दोनों के मोबाइल भी छीन कर ले गए। हमने उनका कुछ दूर तक भागकर पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।