फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाई गांव में नशा करने और इसे बढ़ावा देने वाले युवको का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाई गांव में नशा करने और इसे बढ़ावा देने वाले युवको का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

बाबा बिशपुरी के डेरे में आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने लिया फैसला
फोटो नंबर-07
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। सोमवार को गांव में स्थित बाबा बिशपुरी के डेरे में एक महापंचायत हुई। जिसमें नशे को खत्म करने के उद्देश्य से कई फैसले लिए गए। इस महापंचायत की अध्यक्षता गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने की। इस महापंचायत में गांव में तेजी से फैल रहे नशे पर नकेल कसने के लिए ग्रामीणों ने नशा करने और इसे बढ़ावा देने वाले युवकों का बहिष्कार करेगी। इसके साथ ही यदि नशे के मामले में युवकों पर केस दर्ज होता है तो वो इस पर उनका साथ नहीं देंगे और उन्हें जेलो से भी नहीं छुटाएंगे। यदि इस फैसले के मुताबिक ग्रामीण सफल हुए तो आने वाले समय में गांव में किसी भी खुशी पर डीजे पर भी प्रतिबंध लगाया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पाई प्रदेश का जहां सबसे बड़ा दूसरा गांव है। इसमें हर घर शराब के अवैध खुर्दें है। हर जगह स्मैक बिक रहा है। उनके युवा बालक स्मैक की गिरफ्त में आ रहे है। पिछले दस वर्षों से गांव में नशा प्रवृति बढ़ रही है। नशे के चलते गांव में कई हादसे हो चुके है। जिला प्रशासन को पिछले दस वर्षों में सेकड़ों बार गांव की पंचायत व ग्रामीण नशा रोकने व स्मैक रोकने के लिये मिल चुके है। इस अवैध धंधे को चलाने वालों के आगे जिला प्रशासन नपुसंग साबित हुआ है। अब ग्रामीण अपने ही युवाओं में बढ़ती नशाखोरी से तंग आ गये है। अब ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इसको रोकने के लिये कदम उठाये है। इसी उद््््देश्य से गांव के इस धार्मिक डेरे में ग्राम पंचायत बुलाई गई है। पूर्व सरपंच कर्ण सिंह ने सुझाव दिया कि जिला प्रशासन की ओर से कोई कामयाबी नही मिल पा रही। सारा गांव नशे की गिरफ्त में आ चुका है। महिलाओं व गांव की बेटियों का घरों से निकलना दुर्भर हो गया है। इसको रोकना जरूरी है। क्यों न इसके लिये गांव की एक कमेटी बनाई जाये। इस पर सभी ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया। पंचायत में कमेटी के लिये प्रत्येक महोल्ला पट्टी से दो से पांच व्यक्ति लिये जायेंगे। कमेटी बनाने की जिम्मेवारी गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ढुल को दी गई। उसके द्वारा यह कमेटी व इसका स्वरूप 8 अप्रैल तक बनाकर देना है। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी का, या उनका खुद का युवा नशे के आरोप में जेल में जाता है, तो कोई भी इस मामले में उसका साथ नही देगा और जेल से भी नही छुटवायेगा। यदि कोई राजनैतिक नेता या व्यक्ति उसका साथ देगा तो उसका बहिष्कार किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पार्षद इन्द्र, ब्लाक समिति सदस्य लीलू, पूर्व सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच बलवीर फौजी, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, सर्व मंगल कामना ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें