अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में बुधवार को आयोजित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नौ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। 5 विद्यार्थी कलायत में जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग द्वारा नकल करते हुए पकड़े गए तो 2 को सचिवालय से आई विशेष टीम ने पकड़ा। वहीं एक विद्यार्थी को कलेक्शन सेंटर की टीम द्वारा पकड़ा गया। सभी 9 केस बनाकर कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में गठित 17 उड़नदस्तों ने 79 स्कूलों में परीक्षा के दौरान नकल की जांच की। इसमें डीईओ की टीम ने कलायत के स्कूलों में 5 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। साथ ही दूसरी टीमों ने शेष 4 विद्यार्थी परीक्षा में अनुसूचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।
डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने बताया कि जिले भर में उड़नदस्तों द्वारा जांच की गई। परीक्षा नकल रहित करवाई जाएंगी।
परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू :
कैथल। जिलाधीश सुनीता वर्मा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 7 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल 2018 तक आयोजित की जा रही विभिन्न परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत जिला में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। आदेशों के तहत परीक्षा के दिनों सायं कालीन सत्र में परीक्षा अवधि के दौरान सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट तक इन परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल तथा अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिले में नौ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा
5 डीईओ की फ्लाईंग ने कलायत में
दो सचिवालय से आई स्पेशल फ्लाईंग ने तो एक कलेक्शन सेंटर द्वारा भी पकड़ा गया
फोटो संख्या-9 से 11