फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल नहीं किए तो सीएम के कार्यक्रमों का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल नहीं किए तो सीएम के कार्यक्रमों का होगा विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। यदि मुख्यमंत्री ने छात्र संघ के चुनावों पर लगी रोक को शीघ्र नहीं हटाया तो इनसो मुख्यमंत्री के हर कार्यक्रम का विरोध करेगी। यह चेतावनी इनसो के प्रदेश सचिव दीपा नैन सांघण ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने छात्रों की उक्त बात पर सहमति जता दी तो ठीक है अन्यथा हिसार की युनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री को छात्रों के बीच पहुंचने पर मजबूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के चुनावों को लेकर आगामी 16 फरवरी से हिसार युनिवर्सिटी के छात्र हड़ताल पर बैठेंगे और इनसों युनिवर्सिटी की तालाबंदी करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाना व लडना हर आदमी का अधिकार है। भाजपा सरकार को चुनाव करवाने संबंधी किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं है, जिस कारण भगवा सरकार छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस अवसर पर हलका इनसो प्रधान भरत हरिगढ़, मनोज आंधली, सलिन्द्र आंधली, अनिल फिरोजपुर व बिट्टू काजल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें