गुजरात व हिमाचल में भाजपा लहराएगी जीत का परचम : हजवाना
पूंडरी। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त कर के जीत का परचम लहराएगी। ये शब्द भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने गांव फतेहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल बने हैं, जनता पूरी तरह से खुशहाल है। प्रदेश सरकार ने मैरिट के आधार पर नौकरियां देकर व किसानों को फसलों का पूरा रेट देकर जैसे अनेक कार्य किए हैं, जिससे देश की जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है, इससे पहले गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। उन्होंने वहां एकत्रित कार्यकत्र्ताओं को विश्वास दिलवाया कि संगठन में व सरकार में सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर केदार सिंह, सत्यवान बिहान, कृष्ण पिलनी, विनोद राणा बरोट, गुरदेव वालिया, श्रीराम, केहर सिंह, मास्टर कृष्ण धीमान, मदनलाल वालिया, बीरभान, तेज सिंह, महेंद्र वाल्मीकि, पवन शर्मा, गुरनाम, डा. आत्मा राम, संजीव वालिया, सुभाष अग्रवाल, बल्लु धीमान, बीरजु, सतबीर बिहान, देवा शर्मा, शीशा शर्मा, साहिल सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 17