फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुहला में बस समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह वाली बस के लिए विद्यार्थियों ने लगाया जाम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
बस न मिलने की समस्या से परेशान गांव गुहणा के विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों ने मांग की है कि सुबह 8 बजे आने वाली बस दोबारा शुरू की जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थी सोनिया, मुकेश, अंजू, दीपक, सुनील व ग्रामीण ग्रामीण सुखदेव शर्मा ने कहा कि कई दिनों से कैथल से वाया पाडला होकर गांव गुहना में आने वाली उनकी सुबह वाली बस बंद है। जिससे स्कूल व कालेज जाने वाले बच्चे परेशान हैं और कालेज पहुंचने में लेट हो रहे हैं। बस समस्या से परेशान गांव के विद्यार्थियों ने गांव कुराड़ की तरफ जाने वाली सरकारी बस को रोककर जाम लगा दिया और रोडवेज विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राएं बस के सामने बैठ गईं और कहा कि जब तक उनकी सुबह की बस सेवा बहाल नहीं की जाती वे जाम नहीं खोलेंगी। विद्यार्थियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार जीएम से भी मिले, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बस रोके जाने की सूचना चालक-परिचालक ने रोडवेज डीआई और महाप्रबंधक को दी। महाप्रबंधक ने ग्रामीणों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बस सेवा बहाल कर दी जाएगी और भविष्य में भी समस्या नहीं रहेगी। इसके बाद कैथल से गांव गुहना के लिए बस भेजी गई, जिसके बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


फोटो नंबर- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें