फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सुमित हत्याकांड पर सीबीआई की जांच की मांग पर गुर्जर समाज का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित का एनकाउंटर सोची समझी योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यूपी में हुए सुमित गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के आह्वान पर जिले के गुर्जर समाज ने प्रदर्शन किया। अगुवाई जिलाध्यक्ष आर्य अमित गुर्जर ने की। गुर्जर समाज के लोगों ने एसडीएम कैथल को ज्ञापन भी सौंपा। अमित ने कहा कि यूपी के जिला बागपत के गांव चिरचिटा के निवासी सुमित के एनकाउंटर का वे विरोध करते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सुमित गुर्जर की हत्या की गई है, झूठे तथ्यों पर आधारित उसका एनकाउंटर किया गया है। सुमित गुर्जर पर कोई भी केस दर्ज नहीं था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखकर उसका एनकाउंटर कर दिया गया, जो एक सोची-समझी योजना के तहत किया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उक्त हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि सुमित के परिजनों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर अमित, जोनी, मनीष सहित काफी संख्या में जिले के गुर्जर समाज के लोग व युवा मौजूद रहे।

फोटो नंबर-26, 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें