फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देसी, हथकढ़ी शराब सहित 150 लीटर लाहन बरामद

Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एसपी उपासना के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में 45 बोतल देसी व 10 बोतल हथकढ़ी शराब व 150 लीटर लाहण बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एचसी राजेश कुमार की टीम को दोपहर के समय एक गुप्त सूचना मिली थी कि डेरा राय सिख कांगथली निवासी सुखदेव सिंह के मकान पर यह मादक पदार्थ है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध सुखदेव को काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे एक प्लास्टिक ड्रम से 150 लीटर लाहण व एक प्लास्टिक कैनी से 10 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में एएसआई भान सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद जींद रोड राजौंद पर गई। वहां एक लड़का पुलिस को देखकर एक प्लास्टिक कट्टा फेंककर भाग। जांच दौरान कट्टे से 45 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें