फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनसीसी और एनएसएस के 150 कैडेटों ने निकाला मार्च

Tue, 25 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के करीब 150 एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल पर आयोजित सरदार 150वां एकता मार्च में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉलेज उपाध्यक्ष श्याम बंसल और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कॉलेज प्रांगण से मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भव्य मार्च शहीदी स्मारक से शुरू होकर अंबाला–कैथल रोड, धनाड़ रोड से होता हुआ पुलिस लाइंस में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


मार्च के दौरान एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. ऋतु कांग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल जिंदल और सह–कार्यक्रम अधिकारी अनीता ने कैडेट्स तथा स्वयंसेवकों के साथ हिस्सा लेते हुए उन्हें उत्साह, शिस्त और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एकता और अनुशासन का महत्व भी समझाया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कार्यक्रम की सफलता में एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सक्रिय योगदान की सराहना की। वहीं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जिम्मेदार नागरिकता के भाव को मजबूत करते हैं और उन्हें राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें