कैथल। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोमवार को शिविर में 15 समस्याएं आईं, जिनमें से केवल चार समस्याओं का मौके पर समाधान हो पाया।
इसी प्रकार कलायत और गुहला उपमंडल पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया। कलायत में एसडीएम सत्यवान सिंह मान सहित अन्य अधिकारियों ने 15 शिकायतों की सुनवाई की और आठ शिकायतों का मौके पर निपटान किया। वहीं, गुहला में एसडीएम कृष्ण कुमार ने 14 शिकायतों की
सुनवाई की, जिसमें सभी का मौके पर समाधान किया। आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाया जाता है। एडीसी सी जया श्रद्धा ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समय से निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद