फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख

Mon, 10 Jun 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव भाणा निवासी गुरमीत सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। जनवरी 2024 को गांव भाणा निवासी सुरेंद्र कुमार की मुलाकात उसके पिता बलबीर सिंह के साथ गांव में हुई। सुरेंद्र ने कहा कि उसका बेटा रजत जर्मनी में रहता है यदि आप अपने बेटे को जर्मनी में भेजना चाहते हो तो वह अपने बेटे से बातचीत कर उसे जर्मनी भिजवा देगा।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद सुरेंद्र व उसकी पत्नी प्रवीन उनके घर आए और कहने लगे कि उनकी अपने बेटे रजत से बात हो गई है। वह गुरमीत को जर्मनी का वीजा लगवा देगा परंतु इस कार्य में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए और 15 लाख रुपये भी ले लिए। आठ अप्रैल की रात को उसे दुबई के लिए रवाना कर दिया। दुबई में रजत ने उसका एक होटल में रहने का प्रबंध कर रखा था।

कुछ दिन दुबई के होटल में रहने के दौरान रजत ने फोन कर उससे और रुपये मांगे। बाद में रजत ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और वहां वह अकेला पड़ गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसके माता-पिता रजत के परिवार के पास गए तो उन्होंने एक न सुनीं और रुपये भी वापस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। वह एक मई को बड़ी मुश्किल से भारत वापस आया। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें