फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 1.45 लाख विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा की परीक्षा देते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। विद्यार्थियों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलेभर में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का पहला राउंड सोमवार को आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित इस परीक्षा में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी चार स्तरों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

लेवल-1 में कक्षा तीसरी से पांचवीं, लेवल-2 में कक्षा छठी से आठवीं, लेवल-3 में कक्षा नौवीं से 12वीं व लेवल-4 में कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। परीक्षा के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रमेश चन्द्र, थाना यातायात प्रभारी सतपाल व रोड सेफ्टी सेल से अनोज कुमार ने जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग, स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई व संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग एवं समन्वय किया। प्रतियोगिता का अगला राउंड जल्द आयोजित किया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी अगले स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को रेंज स्तर और इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआत से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित होने से वे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

मनप्रीत सिंह सूदन, एसपी कैथल

पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा की परीक्षा देते विद्यार्थी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें