फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में पेंशन न आने के कारण बुजुर्गों को लगाने पड़ रहे बैंको के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में पेंशन न आने के कारण बुजुर्गों को लगाने पड़ रहे बैंक के चक्कर
विज्ञापन

कलायत। फरवरी माह बीत जाने के बाद भी पेंशन खाते में न आने के कारण पेंशन धारकों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बीरमति व चंद्रपति, तरसेम शर्मा, औंकार शर्मा, भले राम, लीलू राम, कांशी राम आदि का कहना है कि फरवरी महीने में जो पेंशन उन्हें मिलनी थी उसे पाने के लिए वे आज तक भी बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक अधिकारियों द्वारा उन्हें यह कह कर वापिस लौटाया जा रहा है वे अभी उनके बैंक खाते में राशि नहीं आई। पेंशन धारकों का कहना है कि अब जबकि मार्च माह में मिलने वाली पेंशन का ही समय आ गया है, पर उन्हें फरवरी माह मिलने वाली पेंशन भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पेंशन धारकों को यह पहले ही जानकारी दी जानी चाहिए कि आपके खाते में पेंशन कब आऐगी ताकि उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर तो न लगाने पड़े। दूसरी ओर जब इस बारे में बैंक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जैसे ही पात्र पेंशन धारकों के पेंशन की राशि डाल दी जाएगी उसके साथ ही बैंक द्वारा वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि पेंशन की राशि आई या नहीं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कुलदीप शर्मा से इस बारे जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पेंशन की राशि जारी की जा चुकी है। किन्हीं कारणों के चलते यह खाते में नहीं डल पाई होगी मगर जल्दी ही राशि खाते में पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें