प्रधानमंत्री आवास योजना के लोन मेले में 27 लोगों का किया चयन
गुहला-चीका। चीका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बुधवार को लोगों के मकान के लिए सभी बैंक द्वारा चीका नगरपालिका मे बैंक लोन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चीका नगरपालिका के सचिव मोहन लाल एवं लीड बैंक मैनेजर राम किशन कटारिया ने किया। लोन मेले में चीका शहर के करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया। लीड बैंक मैनेजर राम किशन कटारिया ने बताया कि सभी लोगों के दस्तावेजों के जांच करने के बाद 27 लोगों को बैंक लोन के लिए चयनित किया गया। जिनके कागज संबंधित बैंक को भेज दिए गए। कार्यक्रम में रमन सैनी यूनियन बैंक चीका, टीसीओ नितिन खुराना, भावना, एमआईएस विकास, प्रकाश भागल सहित अन्य मौजूद रहे।