फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से खफा आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने से खफा आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सीडीपीओ कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर ने पिछले कई महीने का मानदेय न मिलने से खफा हो बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। सबसे पहले सभी वर्कर लघु सचिवालय में एकत्रित हुई। जहां उन्होंने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता यूनियन की जिला उपप्रधान राजबाला ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीतू ने किया। जिसके बाद वे सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती हुई अमरगढ़ गामड़ी स्थित सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महासचिव शकुंतला शर्मा ने की। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहीं वर्कर को समय पर सेंटरों का किराया नहीं मिल रहा तो कहीं उनका मानदेय नहीं मिल रहा है। अन्य कई जगहों पर तो लंबे इंतजार के बाद मानदेय दिया गया लेकिन कैथल में उन्हें मानदेय अब तक भी नहीं दिया गया। इसके बाद वहां मौके पर सीडीपीओ नहीं मिली तो वर्करों ने वहीं उनके कार्यालय से फोन मिलाया। फोन पर सीडीपीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक दो दिन के अंदर ही उन्हें मानदेय मिल जाएगा। लेकिन आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा प्रदर्शन करने के कुछ घंटो के तुरंत बाद उनके खाते में नौ नौ हजार रुपये मानदेय आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें