विंग कमांडर अभिनंदन ने 130 करोड़ भारतीयों का दिल जीता : सुरजेवाला
फोटो संख्या-38
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पाकिस्तान से लौट रहे भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के अदम्य साहस की सराहना की है। सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का दिल और दिमाग जीत लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन-आप हमारे गौरव हैं, आप हमारा अभिमान हैं। आपको 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का अभिनंदन। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में आपके अदम्य साहस और गरिमामयी संतुलन ने सभी भारतीयों के दिल और दिमाग को जीत लिया है।