अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में छात्राएं अव्वल
कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय की सात छात्राओं ने आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डिंपल गोयल ने बताया कि पंजाबी कविता प्रतियोगिता में छात्रा हर्षप्रीत प्रथम, संस्कृत श्लोकोचारण में निशा द्वितीय, संस्कृत कविता पाठ में मीना द्वितीय, पिंकी तृतीय, हिंदी कविता पाठ में छवि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि संस्कृत संभाषण में तनुपम व संस्कृत श्लोकोचारण में रिदम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के उप प्रधान श्रीराम बहादुर खुरानिया ने प्राध्यापक वर्ग व छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर संस्कृत विभाग के आचार्य सलिंद्र मौजूद रहे।