फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रैली को सफल बनाने के लिए भाकियू ने किया गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान रैली को सफल बनाने के लिए भाकियू ने किया गांवों का दौरा
विज्ञापन

फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा ने शुक्रवार को तीन फरवरी को पिपली की किसान मजदूर राज रैली के लिए हाबड़ी, बरसाना, रमाणा, बाकल, डीग, हजवाना, बुच्ची, मुन्नारेहड़ी, सिकंदर खेड़ी का दौरा किया। भूराराम ने कहा कि जब तक सरकार डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट व पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त किसानों को नहीं करती, तब तक न तो सरकार को चैन से बैठने देंगे और न ही किसान चुप बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है या तो सरकार किसानों की जो भी मांगे हैं, उसे 3 फरवरी से पहले पूरी करे नहीं तो 3 फरवरी को पिपली अनाज मंडी में किसान आर-पार की लड़ाई करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर भाकियू की कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मलखान सिंह को गांव सिकंदर खेड़ी का प्रधान बनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान रणधीर सिंह बरसाना, गुरबाज सिंह, चमेल सिंह पबनावा, राजेश पूंडरी, मा. चमेल सिंह, लहरी सिंह, मांगाराम, शेर सिंह, कूड़ा राम, ईशम सिंह, शमशेर सिंह, अनूप सिंह, गुरदयाल व सतपाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें