फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप घोटाला मामला-डायरेक्टर आए किसानों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर आए किसानों के साथ, मिल के एमडी व कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,
विज्ञापन

चिप घोटाला मामला : एडीसी को सौंपा डीसी की अनुपस्थिति में कार्रवाई के लिए पत्र
फोटो नंबर 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चिप घोटाले के मामले में जांच के लिए अब चीनी मिल के डायरेक्टर भी किसानों के साथ आ गए हैं। शनिवार को मिल के कई डायरेक्टर एडीसी से मिले और नियमानुसार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी की अनुपस्थिति में एडीसी को पत्र सौंपा। दूसरी ओर किसानों का दिन-रात का धरना शुगर मिल परिसर के प्रवेश द्वार पर शनिवार को भी जारी रहा।
मिल के डायरेर्क्ट्स ने मिल के चेयरमैन के नाम एडीसी को सौंपे पत्र में कहा कि निदेशक मंडल के सुझाव अनुसार कैथल को-ऑपरेटिव शुगर मिल कैथल द्वारा विषय यह विषय प्रस्तावित किया जाता है कि मिल के एमडी के कुप्रबंधन के कारण शुगर मिल व किसानों को नुकसान हुआ है। एमडी, सेल मैनेजर, सिक्योरिटी ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पत्र सौंपने वालों में 5 डायरेक्टर हैं। जबकि मिल के कुल 9 डायरेक्टर हैं। एक डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने पत्र जरूर सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का धरना जारी, दिन-रात धरने पर बैठे हैं किसान
कैथल। भारतीय किसान संघ द्वारा दसवें दिन धरना शुगर मिल गेट के बाहर दिया। जिसकी अध्यक्षता प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन की। उन्होंने बताया कि शुगर मिल में हुए चिप घोटाले को लेकर बैठे धरने पर किसानों को प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई न करने के कारण किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब चिप मामले में प्रशासन मिलते है तो अधिकारी कहते है कि जांच चल रही है। जांच के नाम पर किसानों को केवल गुमराह किया जा रहा है। क्योंकि चिप घोटाले में जो कर्मचारी दायरे में आते हैं। उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि एचसीएस रैंक के अधिकारी यह कह रही हैं कि जांच अपने हिसाब से होगी। जिन कर्मचारियों की देखरेख में यह चिप लगी। उनको तुरंत प्रभाव से अपने कार्य से निष्कासित किया जाए। यदि सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस अवसर पर रमेश नैन, जगदीश आर्य खुराना, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मोहना, पालेराम क्योड़क, विक्रम क्योड़क,पवन जड़ोला, दयाल खुराना, सूरजभान ग्योंग, सत्यवान जखोली, शीशपाल दाऊ, संजीव क्योड़क, रिंकू जड़ौला, चांदीराम खुराना, जिला अध्यक्ष सतीश कु मार ग्योंग, रणदीप सिंह आर्य, रविंद्र फरल, बिट्टू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें