बिजली की तारों के कारण कभी भी हो सकता है हादसा
फोटो नंबर 39
कैथल। कलायत के गांव खेड़ी लांबा में बिजली की तारें नीचे होने के कारण बहुत परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। तार नीची होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने के आंशका बनी रही है। यहां के लोगों ने कहा कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने निगम से मांग की है कि बिजली की तारों को ठीक किया जाए।