फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती धान ने छूआ 4400 रुपये का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती धान ने छुआ 4400 रुपये का आंकड़ा
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन भी रही तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी में बासमती धान ने मंगलवार को 4400 रुपये प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर गया। धान को लेने के लिए खरीदार सुबह से ही किसानों की ढेरियों पर खुद ही आना शुरू हो जाते हैं। वहीं किसान भी असमंजस की स्थिति में फंस गए कि अब वो अपनी धान को बेचें या अभी रोक लें।
किसान रतिराम, दिलबाग, बलविंद्र सिंह, नरेश कुमार, राजा राम, प्रदीप व शमशेर सिंह ने कहा कि धान में तेजी के चलते उन्हें डर है कि कहीं वो अपनी धान को मंदी न बेच दें, इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वे अपनी धान को अब एक हफ्ते तक रोकेंगे और उसके बाद जो रेट होगा बेच देंगे। बासमती के निरंतर बढ़ते भाव से किसान काफी खुश नजर आ रहे है। ऐसी तेजी कई वर्षों के बाद आई है और किसान बासमती के मिल रहे अच्छे भाव की बदौलत उत्साह में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन पूंडरी के प्रधान बाबू राम ने बताया कि अभी पूरा नवंबर बासमती धान की फुल आवक रहेगी। पूंडरी क्षेत्र में किसानों का रुझान हर वर्ष बासमती धान की तरफ रहता है और इसका कारण बासमती धान का अच्छा रेट मिलना भी है। इस वर्ष बासमती धान के अच्छे रेट मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और आढ़ती भी काफी खुश हैं। अब बासमती धान में तेजी के चलते सीजन लंबा चलने की संभावना है, क्योंकि अब किसान इस धान को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें