फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगो के समर्थन में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगो के समर्थन में दिया धरना
विज्ञापन

फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कर्मचारी महासंघ के अह्वान पर केंद्रीय परिषद हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने सर्कल कार्यालय पर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव विक्रम सिंह राणा व मंच संचालन बलराज धीमान ने किया। धरने पर तीनों यूनिट गुहला कैथल व पूंडरी ने अपने-अपने अधीन कार्यरत सभी सब यूनिटों के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। वहां पहुंच कर सर्कल सचिव विक्रम राणा ने कर्मचारियों के सहयोग से सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगो को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आगामी रणनीति के बारे में सर्कल सचिव व केंद्रीय परिषद में डिप्टी चीफ आर्गेनाईजर सीताराम शर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को डिमांड चार्टर सौंपा जाएगा और आगामी 30 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। सरकार से केद्रीय परिषद ने मांग की कि समय रहते कर्मचारी हित में जायज मांगे जल्द ही लागू की जाए नहीं तो 30 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर यूनिट के प्रधान ईकबाल सिंह, सचिव दिलबाग सैनी, पूंडरी यूनिट के प्रधान सतबीर सिंह, यूनिट सचिव राकेश शर्मा, गुहला यूनिट के प्रधान रमेश कुमार, यूनिट सचिव बाल किशन व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान गांधी लेगा व सभी जेई इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें