फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मार्केट कमेटी परिसर में लगाए गए स्वच्छता अभियान के टेंट पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मार्केट कमेटी परिसर में लगाए गए स्वच्छता अभियान के टेंट पर किया कब्जा
विज्ञापन

धान की नहीं हुई दूसरे दिन भी खरीद, स्वच्छता अभियान के लिए लगे टेंट व माइक से ही जताया सरकार के खिलाफ रोष
दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर, शाम को भी डीसी कार्यालय में मिलर्स की बैठक
नतीजा नहीं निकलने के कारण परेशान हैं किसान, मंडियों में लाखों क्विंटल पीआर ग्रुप का धान पहुंचा
डीसी के आश्वासन पर राइस मिलर्स एसोसिएशन मंगलवार, आज से होगी सुचारु रूप से खरीद
फोटो संख्या-34 व 35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो दिन से सरकारी खरीद ना होने के कारण किसानों में रोष फैल गया। मंगलवार सुबह भी जब किसानों की धान की खरीद नहीं हुई तो किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में स्वच्छता दिवस के लिए लगाए गए टेंट में जा धमके और उसी माइक से सरकार को कोसना शुरू कर दिया, जिस माइक से सरकार का गुणगान किया जाना था। दिन भर किसानों में रोष रहा। शाम को डीसी के साथ हुई बैठक में राइस मिलर्स ने डीसी के आश्वासन पर अपनी हड़ताल वापिस ले ली और 4 बजे के बाद खरीद शुरू कर दी। अब आज से धान की सुचारु खरीद होगी।
एक अक्टूबर से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद मिलर्स के नई कस्टम मिलिंग नीति के विरोध के कारण शुरू नहीं हो पाई थी। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी खरीद न होने के कारण किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। जब इतने से ही बात नहीं बनी तो किसानों ने कमेटी के स्वच्छता अभियान के प्रबंधों पर अपना कब्जे कर लिया। यहां लगे टेंट से उन्हें पता किया कि इस अभियान के लिये उपायुक्त, एस डी एम आदि अनेक जिला प्रशासनिक अधिकारी आने हैं। इस पर उनके आने से पहले ही किसान मार्केट कमेटी में एकत्र होने शुरू हो गये और स्वच्छता अभियान के लिये बिछाई गई कुर्सियों पर बैठ गए और बोलने के लिये लगाये गये माइकों पर अपना कब्जा कर लिया। कमेटी के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी, जिस कारण से मात्र तहसील दार छोटू राम को छोड़ कर कोई अधिकारी नहीं आया। किसानों के गुस्से को देख कर तहसील दार ने चारों खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को बुलाया और खरीद बिना राइस मिल मालिकों के खरीद शुरू करने के लिये कहा। जब तक सभी अधिकारी एकत्र हुये तो किसानों ने सरकार, कमेटी सचिव, चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाये। इसके बाद नमी की जांच की गई तो कई ढेरियों में नमी की मात्रा अधिक पाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले किसानों में सुभाष, जयपाल, अमरीक चक्कू, बलकार खेड़ी, ज्ञान चंद, सतपाल, मुख्त्यार सिंह, जसपाल चक पाड़ला, हरीकेश, राम रतन, इंद्र जीत नागल, श्रीपाल खेड़ी अनेक किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीसी के आश्वासन के बाद खुली हड़ताल : राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा व जिला अध्यक्ष प्रधान देवी दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। शाम के समय डीसी ने भी बैठक में यह आश्वासन दिया। राज्य के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद हड़ताल खोल दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें