फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने सपत्नी हवन में भाग लेकर किया फल्गू मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने सपत्नी हवन में भाग लेकर किया फल्गु मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो नंबर-2 व 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/पूंडरी। पितृ पूजा के लिए सदियों से प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के फल्गु तीर्थ में तीन साल बाद फल्गु मेला मंगलवार को विधिवत तौर पर शुरू हो गया। डीसी धर्मवीर सिंह ने सपत्निक सभी उच्चाधिकारियों के साथ हवन में पूर्ण आहुति डालकर मेले का शुभारंभ किया।
आहुति डालने वालों में एसपी आस्था मोदी, डीसी धर्मपत्नी सुनीता रानी, एसडीम कमलप्रीत कौर, कलायत के एसडीएम एवं मेला प्रशासक जगदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। पुरोहित पंडित भीमसैन भारद्वाज, विनायक भारद्वाज, जयगोपाल शर्मा सहित अन्य वेदाचारियों द्वारा पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। इसके बाद डीसी ने मंदिर परिसर में स्थापित फल्गु ऋषि की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक हुए तथा 15 दिन चलने वाले इस विशाल मेले की सफलता की कामना की। डीसी व एसपी ने प्रबंधों का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले इस मेले में अमावस्या पर मुख्य स्नान होगा। इसके दृष्टिगत प्रात: पो फटने से पहले अथवा रात्रि के समय आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सरोवर के आस-पास सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके वर्मा, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, बीडीपीओ कंचन लता, डीआईओ दीपक खुराना, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, सरपंच अमरेंद्र सिंह, रमेश क्वात्रा, धर्मपाल राणा, राजकुमार, विनोद शर्मा, बूटा सिंह, हैपी, राजू, महेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह राणा मौजूद रहे।


यह है मेले की व्यवस्था:-डीसी ने बताया कि मेला के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। मेला परिसर में 20 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल, पुलिस थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष, सूचना प्रसारण केंद्र, मीडिया सेंटर तथा प्रशासनिक खंड आदि स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में पीने के पानी के 60 स्टेंड बनाए जाएंगे तथा लगभग 200 टोटियां लगाई जाएंगी।
1500 पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा:-एसपी ने बताया कि आस्था मोदी ने बताया कि समूचे मेला परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत पैन नजर बनाए रखने के लिए 1500 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पूरे गांव को पुलिस विभाग द्वारा सेक्टरों में बांटा गया है। सीसीटीवी भी समूचे मेले की अवधि के दौरान निगेहबानी करेंगे। पुरुष व महिला घाटों पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी सादी वर्दियों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेंगी।
एक पीटी जैड कैमरा व 15 सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था:-मेला प्रशासक जगदीप सिंह ने बताया कि पवित्र तीर्थ पर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं की सुविधा के अनुरूप सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य तालाब पर एक पीटी जैड कैमरा तथा 15 अन्य सीसीटीवी कैमरे मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं। मेले के दौरान क्षेत्र की स्वयं सेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इनमें 8 सेक्टर सामान्य सेक्टर हैं, जबकि एक पार्किंग सेक्टर बनाया गया है। सभी आवश्यक प्रबंधों की निगरानी के लिए 17 विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

ये हैं फल्गु मेले के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर:-मेला प्रशासक कार्यालय 01746-284300, प्रशासनिक खंड नियंत्रण कक्ष 01746-284301 व 284302, मेला अधिकारी कार्यालय 01746-284304, अस्थाई अस्पताल 01746-284305, सूचना प्रसारण केंद्र 01746-284306, 284307, मीडिया सैंटर 01746-284308 व 284309, अस्थाई पुलिस थाना 01746-284310 व पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01746-284311 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें