झूठा मुकदमा दर्ज कर भाजपा ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया
फोटो नंबर-10
कैथल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शोरेवाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा व राबर्ट वाड्रा पर झूठा मुकदमा दर्ज कर भाजपा ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। लेकिन हुड्डा समर्थक भाजपा की ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में करारी हार से डरी व सहमी भाजपा ने हुड्डा पर पर्चा दर्ज कर अपने कफन में कील ठोकने का काम किया है। शोरेवाला जनक्रांति रैली के सिलसिले में आरकेएसडी कालेज में युवाओं को रैली में भाग लेने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर बलिंद्र शर्मा धनौरी, रोबिन धनौरी, तजेंद्र ढांडा, जोरा धमतान, मनोज ढांडा धनौरी, तरसेम कालवन, अजय सुरताखेड़ा, प्रवीण सेग्गा, अजय धनौरी, विनोद कुराड़, तरसेम सेग्गा, रोहित सेग्गा, विशाल पीडल, रविंद्र, अंकित खरल आदि मौजूद रहे।