रस्साकसी में पुलिस अधिकारियों ने लगाया जोर
- बारिश के बीच खुशनुमा माहौल में राहगीरी
फोटो संख्या-2 से 5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार की सुबह सेक्टर 20 की मार्केट सामने सड़क पर एक बार फिर बारिश के बीच राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राहगीरी कार्यक्रम का डीसी कैथल धर्मबीर सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन व अन्य के मध्य रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले हुए।
इस दौरान गुरुतेग बहादुर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक रोमांचक रस्म दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर दही-हांड़ी फोड़ी गई। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार, डीएसपी एईसी रामकुमार, डीएसपी कैथल जोगिंद्र सिंह, डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह तथा पुलिस व प्रशासन के अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों द्वारा राहगीरी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए बच्चों के साथ मस्ती की गई। सभी ने मार्केट परिसर में क्रिकेट का मैच खेल रहे बच्चों के साथ बल्ले पर भी हाथ आजमाया। मार्केट परिसर में सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने फुटबाल के मैच का प्रदर्शन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में काफी स्कूलों से आए खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए रेस लगाई गई। वहीं पुलिस प्रशासन व अन्य के मध्य रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले हुए। अंत में प्रशासन की तरफ से प्रतिभागी व विजेता खिलाड़ियों को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश इंस्टीटयूट ऑफ डांस के प्रतिनिधि मोहन नायक द्वारा मंच का संचालन किया गया।