अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका का युवा हरमन जोत सिंह गिल 26 जनवरी को जापान में भारतीय गणतंत्र दिवस पर विश्व भर से आए युवा नेताओं को संबोधित करेगा। युवा हरमन जोत केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जापान भेजे जा रहे उस 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में शामिल है, जिसे देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं में से चुना गया है।
भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई एबीवीपी की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य हरमन जोत सिंह ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जापान सरकार ने शिप फॉर वर्ल्ड यूथ लीडर प्रोग्राम का आयोजन किया है जो कि 16 जनवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में शामिल विश्व भर के युवा नेताओं को एक दूसरे के सांस्कृतिक मूल्यों को समझने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
क्राउन प्रिंस करेंगे डिनर होस्ट : हरमन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जापान के क्राउन प्रिंस नारिहितों एवं प्रधानमंत्री शिंजों आबे भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल के लिए डिनर होस्ट करेंगे। सोमवार को जापान के लिए रवाना हो रहे हरमन ने बताया कि इस शिप फॉर यूथ लीर्ड्स के तहत उन्हें सिंगापुर भी जाने का अवसर मिलेगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के छात्र नेता रहे हरमन इन दिनों कानून में मास्टर डिग्री कर रहे हैं।
26 जनवरी को जापान मे बोलेगा चीका का हरमनजोत
युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जापान भेजे जाने वाले डेलीगेशन में चीका का युवा भी शामिल
जापानी क्राउन प्रिंस नारिहितों एवं प्रधानमत्री शिंजों आबे के साथ मिलेगा डिनर का अवसर
फोटो संख्या-29